Thursday, 22 March 2018

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डिप्रेशन को 2017 की हेल्थ थीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डिप्रेशन को 2017 की हेल्थ थीम क्यों माना है |

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के ताजा अनुमानों के मुताबिक, दुनियाभर में 30 करोड़ से अधिक लोग अवसाद से ग्रस्त हैं|संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य दिवस से पहले गुरुवार को इन अनुमानों को जारी करते हुए कहा कि ये आंकड़ें सभी देशों के लिए एक चेतावनी है कि वे मानसिक स्वास्थ्य के बारे में दोबारा सोचें और तुरंत इसका समाधान निकालें.
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत में 13-15 साल के उम्र के हर चार बच्चे में से एक बच्चा अवसाद से ग्रस्त है जबकि दक्षिण-पूर्व एशिया में 8.6 करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में हैं|डब्ल्यूएचओ ने बताया कि 10 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में सर्वाधिक आत्महत्या दर भारत में है. उसने "दक्षिण पूर्व एशिया में किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति: का सबूत" नामक रिपोर्ट जारी की जो कहती है कि 2012 में भारत में 15-29 साल उम्रवर्ग के प्रति एक लाख व्यक्ति पर आत्महत्या दर 35.5 था. इस उम्रवर्ग में प्रति एक लाख लोगों पर अनुमानितआत्महत्या दर इंडानेशिया में 3.6 से लेकर नपेाल में 25.8 है|उक्त बातों के कारण WHO ने 2017 को HEALTH थीम "Depression: let’s talk" के रूप में घोषित किया है|
दुनिया में 35 करोड़ लोगों के अवसाद से पीड़ित होने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अवसाद से मुक्ति मिल सकती है | इसका पहला मंत्र है कि इससे दबने की बजाए उसे व्यक्त करें| आकाशवाणी पर प्रसारित "मन की बात" कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक होते हैं, वे तो हमेशा कहते हैं - पेट भी थोड़ा खाली रखो, प्लेट भी थोड़ी खाली रखो| जब स्वास्थ्य की बात आई है, तो 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस है|संयुक्त राष्ट्र ने 2030 तक सबको स्वास्थ्य का लक्ष्य तय किया है| इस बार संयुक्त राष्ट्र ने 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर "अवसाद" विषय पर फोकस किया है|

No comments:

Post a Comment